मुंबई। प्यार में अंधी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची की, खुद का ही सुहाग उजाड बैठी। प्रेमी जब प्रेमिका के पति की हत्या कर रहा था, तो प्रेमिका घर के बाहर खड़ी पहरा दे रही थी। मर्डर का यह चौंकाने वाला मामला मुंबई में मालाड में सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी जोडे को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों हत्यारे देवर-भाभी है।