किशोरी के घर के सामने रहने वाले दिवेन्द्र सैनी नामक युवक ने अचानक उसे
पकड लिया और उसे बंधक बनाकर अपने घर ले गया।
यहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसका
एमएमएस भी बना लिया। जिसके बाद 17 वर्षीय पीडिता को डराते हुए आरोपी ने
उसके साथ मारपीट की। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घर पहुंचकर पीडित किशोरी ने घरवालों को आपबीती सुनाई, जिस पर परिजन उसे
तत्काल थाने ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीवेन्द्र सैन के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मारपीट से घायल हुई किशोरी का अस्पताल में
इलाज जारी है।