गांधीनगर। डॉक्टर को दुनिया के लिए दूसरा भगवान माना जाता है। लेकिन, एक डॉक्टर की करतूत ने इसे शर्मसार कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने डेंगू की मरीज युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। रेप का यह चौंकाने वाला मामला गांधीनगर के अपोलो अस्पताल में सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर के इस कृत्य में वॉर्डबॉय ने भी मदद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।