सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी में एक पोते द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर दादा की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सिवनी के बरघाटा थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी है कि बरघाटा थाना क्षेत्र के साल्हेकला में 70 वर्षीय जीवनलाल मर्सकोले की हत्या उसके नाबालिग पोते ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकी उसके दादा ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था। घटना से एक दिन पहले आरोपी अपने दोस्त के साथ गांव से चला गया था।