मुंबई। मोबाइल की चाहत में 17 साल के लडके ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 22 साल की महिला की उसके 10 महीने के बच्चे के सामने गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या का दिल दहला देने वाला यह मामला मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताय कि मोबाइल की चाहत में उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। महिला के देखने पर उसने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।