Advertisement
आइए जानें, क्या है पीएम इंटर्नशिप योजना, कैसे करें रजिस्ट्रेशन

जैसे- उनकी आयु सीमा 21 से 24 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा वह फुल टाइम जॉब न करता हो। अगर उम्मीदवार के परिवार का शख्स सरकारी कर्मचारी है, तो वह भी इसका पात्र नहीं होगा। साथ ही आईआईटी, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ने वाले लोग भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
इस योजना के तहत 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। इंटर्नशिप प्रोग्राम दो चरणों में शुरू किया जाएगा, जिसका लक्ष्य पांच साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करना है।
इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2024 तक खुला रहेगा। चयनित उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर से 7 नवंबर, 2024 के बीच इस बारे में जानकारी दी जाएगी और कंपनियां 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच ऑफर जारी करेंगी।
इंटर्न का पहला बैच 2 दिसंबर, 2024 को शुरू होने की उम्मीद है। इंटर्नशिप 12 महीने तक चलेगी। इस योजना पर 800 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


