UP Principal Recruitment 2026: Recruitment for 1,475 Principal Posts in UP; Salary Ranges from ₹78,800 to ₹2.09 Lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP Principal Recruitment 2026: यूपी में प्रधानाचार्य के 1475 पदों पर भर्ती, 78,800 से 2.09 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

khaskhabar.com: रविवार, 25 अक्टूबर 2026 12:36 PM (IST)
UP Principal Recruitment 2026: यूपी में प्रधानाचार्य के 1475 पदों पर भर्ती, 78,800 से 2.09 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश में भर्ती का अवसर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इंटर लेवल) में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। 1,475 पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,475 प्रधानाचार्यों का चयन किया जाएगा। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,318 पद और बालिका विद्यालयों के लिए 157 पद निर्धारित किए गए हैं।
78,800 से 2,09,200 रुपये तक वेतन
प्रधानाचार्य पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त बीएड की डिग्री और चार वर्ष का कार्य अनुभव भी आवश्यक बताया गया है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता की विस्तृत शर्तें अवश्य जांच लेनी चाहिए।
आवेदन शुल्क 2,000 रुपये
प्रधानाचार्य भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
7 जनवरी, 2027 को प्रस्तावित है परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रधानाचार्य भर्ती की परीक्षा 7 जनवरी, 2027 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके अधिकतम अंक 360 होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा के साथ साक्षात्कार भी शामिल होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement