Advertisement
यूजीसी ने शुरू किया 'मालवीय मिशन - शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम'

आजीवन सीखने के महत्व पर जोर देते हुए प्रधान ने शिक्षकों को आजीवन शिक्षार्थी होने की आवश्यकता को दोहराया, जो सीधे उनके विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान देगा।
यूजीसी चेयरमेन प्रो. एम. जगदीश कुमार ने शिक्षार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया।
दो सप्ताह की अवधि के इस ऑनलाइन कार्यक्रम में शिक्षकों की क्षमता निर्माण हेतु चिन्हित किए गए विभिन्न विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
8 विषयों में समग्र और बहु-विषयक शिक्षा, भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस), अकादमिक नेतृत्व, शासन और प्रबंधन, उच्चतर शिक्षा और समाज, अनुसंधान और विकास, कौशल विकास, छात्र विविधता, समावेशी शिक्षा और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि यह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्चतर शिक्षा के सभी क्षेत्रों में नवीन शिक्षण पद्धति और उच्च स्तरीय संस्थागत सुविधाओं को विकसित करने में मदद करेगा। यह अध्यापन संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा और शिक्षकों के कौशल में सुधार करेगा। यह शिक्षकों और शिक्षार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में निहित नैतिकता और मानवीय मूल्यों को भी विकसित करेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने के लिए प्रेरित करना भी है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


