Today is the Last Date to Apply for AIIMS Nursing Officer Recruitment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एम्स नर्सिंग आफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि

khaskhabar.com: सोमवार, 16 मार्च 2026 2:33 PM (IST)
एम्स नर्सिंग आफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि
करियर डेस्क, नई दिल्ली । सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए मेडिकल क्षेत्र में भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन भरने की लास्ट डेट आज यानी 16 मार्च निर्धारित है। ऐसे में पात्र अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है वे तुरंत ही एम्स की आफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर फॉर्म भर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी और आप फॉर्म भरने से वंचित हो जायेंगे। इस भर्ती के माध्यम से एम्स नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2551 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।आवेदन भरने से पहले पात्रता कर लें चेकनर्सिंग ऑफिसर भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भारतीय या राज्य के नर्सिंग परिषद् से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। अभ्यर्थी ने 50 बेड के हॉस्पिटल में 2 वर्ष तक कार्य किया हो। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। उम्र की 16 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।आवेदन शुल्कफार्म भरने के साथ सभी उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बिना फीस के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे और स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। फीस जनरल एवं ओबीसी वर्ग के लिए 3000 रुपये वहीं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2400 रुपये निर्धारित है। पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।आवेदन भरने का तरीकाफॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट में Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET) पर क्लिक करें। अब नए पेज पर पहले आपको क्रिएट अ अकाउंट पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में निर्धारित एप्लीकेशन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement