Advertisement
मध्यप्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर निकली भर्ती, 22 सितंबर से करें आवेदन

भर्ती विवरणः
नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7500 रिक्त पदों में से विशेष सशस्त्र बल में कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 700 पद निर्धारित हैं वहीं विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 6800 पद निर्धारित हैं।
पात्रता एवं मापदंडः
कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया एवं वेतनः
इस भर्ती के लिए चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। रिटेन टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500-62000 मासिक सैलरी के साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


