Opportunity to get government job in ICAR for Technical Assistant posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आइसीएआर में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 12:43 PM (IST)
आइसीएआर में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका
करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानी कि ASRB की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट एवं सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
भर्ती विवरणः
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1393 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्नीशियन असिस्टेंट के लिए 1254 पद और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 139 पद आरक्षित हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेसः
इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर विजिट करें। होम पेज पर What's New में जाकर भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। New Candidate में क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें। कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें। फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीसः
सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार जो एक पद के लिए आवेदन करेंगे उनको 300 रुपये और दोनों पद के लिए फॉर्म भरने पर 600 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को एक पोस्ट के लिए 150 रुपये और दोनों पोस्ट के लिए 300 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ट्रांसजेंडर/ महिला उम्मीदवार/भूतपूर्व सैनिक इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement