Advertisement
एनआईसी में साइंटिस्ट के 243 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 24 अप्रैल तक आवेदन का मौका

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या इससे समकक्ष डिग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर सिस्टम, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना विज्ञान, कंप्यूटर प्रबंधन, साइबर कानून आदि क्षेत्रों में साइंस (एमएससी)/कंप्यूटर अनुप्रयोग/इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/एमफिल में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास संबंधित पेपर (सीएस/ईसी/डीए) में वैध गेट 2024/2025/2026 स्कोर होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपए है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू और फाइनल मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


