Advertisement
जेपीएससी सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी, पुलिस सेवा में आशीष और प्रशासनिक में अभय बने टॉपर

टॉप-10 में आशीष अक्षत, अभय कुमार, रवि रंजन कुमार, गौतम गौरव, श्वेता, राहुल कुमार विश्वकर्मा, रोबिन कुमार, संदीप प्रकाश, स्वाति केशरी और राजीव रंजन शामिल हैं। कुल पदों में 155 अनारक्षित, 88 अनुसूचित जनजाति, 31 अनुसूचित जाति, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 24 पिछड़ा वर्ग और 29 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित थे।
सभी परीक्षार्थी अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जेपीएससी डॉट जीओवी डॉट इन पर देख सकते हैं।
वेबसाइट पर सफल अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर के साथ पूरी सूची अपलोड कर दी गई है। जेपीएससी की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा की परीक्षा का विज्ञापन वर्ष 2024 के जनवरी में ही जारी हुआ था। इसकी प्रारंभिक परीक्षा मार्च में ली गई थी, जिसमें साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसका रिजल्ट 22 अप्रैल को जारी किया गया था।
रिजल्ट के आधार पर 7,011 परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित हुए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून, 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पिछले माह आयोजित किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


