Advertisement
शिक्षित बेरोजगारों के लिए विज्ञान पीएचडी में उद्योग से जुड़ी डिग्री

वर्तमान में, भारत में शैक्षणिक संस्थानों के बीच अनुसंधान श्रेणी में एसीएसआईआर को 'स्किमागो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग' (2022) में तीसरा, 'नेचर इंडेक्स' (2021-22) द्वारा 11वां और नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) (2023) द्वारा 12वां स्थान प्रदान किया गया है। वैज्ञानिक प्रयासों के साथ उद्योग के जुड़ाव को संस्थागत बनाने का आह्वान करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, इससे इससे सतत् स्टार्टअप बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, हमें देश में इस स्टार्टअप प्रक्रिया को बनाए रखना होगा। देश में 1 लाख से अधिक स्टार्टअप को बनाए रखने के लिए हमारे पास एक बहुत सुदृढ़ उद्योग का आधार होना चाहिए।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने अरोमा मिशन और लैवेंडर खेती और अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने जैसी विभिन्न पहलों के साथ एक अनुकूल वातावरण प्रदान किया है। उन्होंने कहा, शुरू से ही, हमें उद्योग को एक हितधारक के रूप में रखने की आवश्यकता है और जहां भी स्टार्टअप के परिणाम आकर्षक पाए गए, यह देखा गया कि कॉर्पोरेट क्षेत्र के कई युवा अपनी नौकरियां छोड़कर उनके साथ जुड़ गए। मुझे प्रसन्नता है कि एसीएसआईआर में शुरू किए गए आई-पीएचडी और इसी तरह के पाठ्यक्रम उद्योग के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के जुड़ाव को संस्थागत बनाने की दिशा में एक कदम हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के खुलने के साथ, देश की आम जनता चंद्रयान-3 या आदित्य-एल1 जैसी मेगा अंतरिक्ष घटनाओं के प्रक्षेपण को देख सकी है। लगभग 10,000 छात्र और आम जनता आदित्य प्रक्षेपण को देखने आए और लगभग 1,000 मीडियाकर्मियों ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरते देखा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


