Advertisement
हरियाणा पुलिस भर्तीः रविवार 25 अगस्त को होगी सिपाहियों की लिखित परीक्षा

उन्होंने बताया कि इसके अलावा आयोग के सचिव विनय कुमार लिखित परीक्षा के सभी प्रबंधों की सुपरविजन करेंगे तथा ओएसडी हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी सुधांशु कुरुक्षेत्र व करनाल में लिखित परीक्षा संचालन का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किये गए हैं। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग होगी और बायोमीट्रिक से ही उनका प्रवेश होगा। पूरी परीक्षा संचालन की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग आयोग के मुख्यालय पंचकूला के कंट्रोल रूम से भी होगी।
हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में प्रवेश के समय किसी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, हिडेन कैमरा व अन्य उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। महिला अभ्यार्थी कानों की बाली, नोज पिन व अन्य ज्वेलरी पहन कर न आएं।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पुख्ता प्रबंधों के साथ नकल रहित परीक्षा का आयोजन करना है। परीक्षा के दौरान जो अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता मिलेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों तक लाने व ले जाने के लिए हरियाणा परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


