Common Eligibility Test on 27th and 28th September-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समान पात्रता परीक्षा 27 और 28 सितम्बर को

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 7:00 PM (IST)
समान पात्रता परीक्षा 27 और 28 सितम्बर को
हनुमानगढ़। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) स्नातक स्तर 27 और 28 सितम्बर को दो-दो पारियों में होंगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीना ने परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलेक्ट्रेट में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानकसर संगरिया के प्रधानाचार्य मनोज कुमार को प्रभारी (9875195502) नियुक्त किया गया है। कक्ष के सम्पर्क नंबर 01552-260299 है। नियंत्रण कक्ष में डी.आई.जी स्टाम्प से सहायक लेखा अधिकारी ऋषि भारद्वाज, कलेक्ट्रेट कार्यालय से लिपिक मधुसूदन और सहायक कर्मचारी लालचंद को भी लगाया गया है। यह कक्ष 25 और 26 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और परीक्षा दिन 27 व 28 सितम्बर को सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्त होने के बाद समस्त सामग्री बोर्ड कार्यालय के लिए प्रस्थान हो जाने तक कार्यरत रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement