Applications for over 24,000 India Post GDS posts will begin on August 31-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडिया पोस्ट जीडीएस के 24000 से अधिक पदों के लिए 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अगस्त 2026 1:13 PM (IST)
इंडिया पोस्ट जीडीएस के 24000 से अधिक पदों के लिए 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी भर्ती का एलान किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 हजार+ जीडीएस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से स्टार्ट कर दी जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए। 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेसः
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें। New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें। फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीसः
जनरल, ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के साथ 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग भर्ती के लिए निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयन के लिए परीक्षा एवं इंटरव्यू नहीं लिया जायेगा। अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement