Apex Bank: Last date extended for application for recruitment to 2076 posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एपेक्स बैंक : 2076 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 5:37 PM (IST)
एपेक्स बैंक : 2076 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
भोपाल। बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश एपेक्स बैंक की ओर से निकाली गई कंप्यूटर आपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 फरवरी थी। इसे 7 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थी आफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताः
कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी का नॉलेज होना चाहिए।
आयु सीमाः
न्यूनतम : 18 वर्ष और अधिकतम : 35 वर्ष, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। एससी, एसटी,ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी।
फीस :
एससी, एसटी, दिव्यांग : 650 रुपए, अनारक्षित वर्ग : 850 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : लिखित परीक्षा के आधार पर।
सैलरी :
कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर, पे लेवल 4 के अनुसार, 19,500 - 62,000 रुपए प्रतिमाह ऑफिसर लेवल: पे लेवल 9 - 36,200 - 1,14,800 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
लिखित परीक्षा, इंटरव्यू एग्जाम सेंटर के नाम : भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, उज्जैन, सतना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement