सितंबर का आगाज हो चुका है। बीते महीने दर्शकों के सामने रुस्तम और मोहनजोदारो जैसी फ़िल्में थी जो बॉक्स-ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।बात करते हैं सितम्बर की, तो आज सिनेमाघरों में अकीरा रिलीज हो चुकी हैं, जिसमे दर्शकों को सोनाक्षी का दबंग रूप देखने को मिलेगा। वहीं कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा का काला चश्मा रोमांस देखने के लिए फैन्स बिल्कुल तैयार हैं। इस महीने पिंक और बैंजो जैसी फिल्में भी रिलीज होगी। कह सकते हैं कि सितम्बर दर्शकों के लिए फुल ऑन एंटरटेन मन्थ साबित होने वाला है। आइए, इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों पर नजर डालते हैं....