मुंबई। स्टंट पर आधारित टेलीविजन रियालिटी शो खतरों के खिलाडी: कभी पीडा कभी कीडा से बाहर हुई पहली महिला प्रतियोगी अभिनेत्री टीना दत्ता का कहना है कि उनका अनुभव उनके लिए करारा जवाब है, जो उन्हें नाजुक समझते थे। टीवा ने कहा, खतरों के खिलाडी पर मैंने खुद की तलाश की है। यह शो उन लोगों के लिए जवाब है। जो मुझे नाजुक समझते थे। इसमें मैंने सबसे बडे डर पर काबू पाया है, जब आप टेलीविजन पर कैमरे के सामने होते हैं तो यह आपका सबसे बुरा सपना होता है, लेकिन यह यात्रा बेहद खूबसूरत रही। टीना ने अंडरवाटर सेफ सेव नामक शीर्षक टास्क में ऎश्वर्या सखूजा और विवान भतेना को खो दिया।