मनाली। सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग के लिए
मनाली पहुंच गए हैं। फिल्म की शूटिंग नग्गार, रोहतांग दर्रा, लाहौल-स्पीति
और सोलंग नुल्लाह में भी होगी। फिल्म यूनिट के सदस्य यहां चार सप्ताह तक
रहेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सलमान, कबीर खान के निर्देशन में
बनने वली आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए शनिवार को यहां पहुंचे।