Advertisement
क्या सलमान खान के साथ काम करेंगी आप? गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया ये जवाब

उन्होंने कहा, ''अभी तक हमें कुछ नहीं पता। अगर हम साथ में काम करते हैं, तो मैं सबसे पहले आप लोगों को खुशखबरी जरूर सुनाऊंगी। मैं सलमान के साथ काम करना चाहूंगी, क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने बिग बॉस में जिस तरह मेरा स्वागत किया, वह मुझे काफी अच्छा लगा। शुक्रिया सलमान।''
'बिग बॉस 19' के 'वीकेंड का वार' में सलमान सुनीता से पूछते हैं, 'भाभी, क्या चल रहा है?' इस पर सुनीता कहती हैं, 'मुझसे ज्यादा तो आपको पता होगा, मैं तो आपसे ये पूछने आई थी कि आपके पार्टनर को कैसे सुधारा जाए।' इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान कहते हैं, 'उन्हें सिर्फ एक ही सुधार सकती है।'
इस बीच सुनीता कहती हैं कि 40 साल हो गए, वे नहीं सुधार पाईं, इसलिए मैं आपसे कुछ टिप्स लेने आई हूं। इसके बाद सलमान बोलते हैं, 'जब हम दोनों साथ में काम करेंगे तो बात करेंगे, लेकिन कहीं वो मुझे ही ना सुधार दें।' इसके अलावा, सुनीता ने अपने व्लॉग में गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी।
हाल ही में गोविंदा को घर पर अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बारे में सुनीता ने बताया कि गोविंदा अब पूरी तरह से फिट हैं और स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा अपनी नई फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें यह स्वास्थ्य समस्या हुई। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


