Working with Sanjay Dutt super amazing says Aditi Rao Hydari -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संजय दत्त के बारे में बोलीं अदिति राव हैदरी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 4:49 PM (IST)
संजय दत्त के बारे में बोलीं अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने फिल्म ‘भूमि’ में संजय दत्त के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया है। अदिति ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया, ‘भूमि पर बढ़िया काम हो रहा है। यह एक मुश्किल फिल्म है, लेकिन साथ ही बेहतरीन भी है। संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है।’ उमंग कुमार निर्देशित फिल्म के बारे में अदिति ने बताया, ‘जिस टीम के साथ मैं काम कर रही हूं वह वास्तव में बेहतरीन है। जो काम हम कर रहे हैं, वह मुश्किल है, फिर भी यह शानदार है।’ हाल ही में शूटिंग के दौरान संजय दत्त के घायल होने की खबर से भूमि सुर्खियों में आई थी, हालांकि उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी की।
अभिनेत्री ने कहा, ‘वह घायल थे, लेकिन संजय वास्तव में नायक हैं। जब वह घायल हुए थे तो अगले ही मिनट वह उठ खड़े हुए और शूटिंग पूरी की। वह एक एक्शन दृश्य की शूटिंग कर रहे थे। वह वास्तव में अद्भुत हैं। उन्होंने पूरा एक्शन दृश्य एक टेक में ही फिल्मा लिया।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement