Advertisement
जब शहनाज गिल को मिले फुर्सत के पल, दोस्तों संग बनाया यादगार

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ अक्सर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। वीडियो से पहले अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'इक कुड़ी' के बारे में प्रशंसकों को जानकारी देते हुए उसका पोस्टर भी शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी फिल्म कब रिलीज होगी। अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में तैयार फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खास बात कि पंजाबी भाषा में बनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ ही शहनाज ने अमरजीत सिंह सरोन और कौशल जोशी के साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाली है। अभिनेत्री ने प्रशंसकों को बताया, " खुशी से हमारी फिल्म 'इक कुड़ी' की घोषणा कर रही हूं। यह फिल्म 13 जून 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी।"
अपने प्रोजेक्ट से इतर अभिनेत्री ने हाल ही में अपने दादा-दादी का एक प्यारा वीडियो भी साझा किया था, जिसमें गिल के दादा-दादी प्यार भरे नोकझोंक करते नजर आए। वीडियो में अभिनेत्री के दादा अपनी पत्नी और शहनाज की दादी के बाल संवारते नजर आए । अभिनेत्री ने वीडियो को प्रशंसकों के साथ साझा कर लिखा, " प्यार भरी नोकझोंक और उम्रभर का साथ, जब दादाजी, दादी के बाल संवारते हैं, तो लड़ाई भी मोहब्बत सी लगती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


