जब शाहरूख ने फैन को बताया हनीमून पर जाने की सबसे अच्छी जगह
khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 11:59 AM (IST)
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खाने इन दिनों अपनी फिल्म रईस की सफलता का जश्न मना रहे है। इसके साथ ही शाहरूख ने गुरूवार को ट्विटर पर अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। दरअसल शाहरुख ने ट्विटर पर #AskSRK राउंड रखा, जिसमें फैंस को शाहरुख से कुछ भी पूछने की छूट थी। फैंस भी इस मौके को हूंही जाया कैसे जाने दें। फैंस ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और शाहरूख की निजी जिंदगी से लेकर फिल्मों के बारे में उनकी सफलता के बारे में कई सवाल पूछे।