Advertisement
जब बेटा पिता के सपनों को नई पहचान देता है, तो वह एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता : इस्माइल दरबार

उन्होंने कहा, ''जब कोई पिता अपने बच्चे को आगे बढ़ते हुए देखता है और उसे जिम्मेदारी निभाते हुए पाता है, तो वह पल बेहद गर्व से भर देता है। जैद ने सिर्फ एक निर्देशक की भूमिका नहीं निभाई, बल्कि उन्होंने इस पूरे प्रोजेक्ट की भावना को भी पूरी तरह समझा और महसूस किया। यह काम मेरे लिए एक भावनात्मक अनुभव बन गया।''
यूट्यूब चैनल शुरू करने के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुए इस्माइल दरबार ने कहा, ''संगीत ने मुझे हमेशा लोगों के दिलों से जोड़े रखा है। गीतों और धुनों के जरिए लाखों लोग मुझसे जुड़े हैं। लेकिन अब मैं अपने फैंस के साथ और भी करीब से जुड़ना चाहता हूं। यह नई शुरुआत पूरी तरह दिल से की गई है। यूट्यूब ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मैं अपने जीवन के कई अनकहे पहलुओं को साझा कर सकता हूं। मैं अपने संघर्ष, सफलता, अनुभव और उन यादों को लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे जीवन को आकार दिया। यह सिर्फ एक चैनल नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने का एक नया माध्यम है।''
इस्माइल दरबार ने कहा, ''इस पूरे सफर ने मेरे परिवार को और करीब ला दिया है। जब आपका अपना बेटा आपके सपनों को नई पहचान देने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करता है, तो वह एहसास शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस दौरान कई ऐसे पल आए जो हमेशा मेरी यादों में बने रहेंगे।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


