Advertisement
वॉचो एक्सक्लूसिव 'स्टेट वर्सेस आहूजा' का हिस्सा बनने पर अश्मित पटेल ने अपने किरदार से काफी जुड़ाव महसूस किया

'स्टेट वर्सेस आहूजा' की टीम के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, अश्मित ने शेयर किया, "सीन के बीच यदि कोई अत्यधिक भावनात्मक या गंभीर सीन नहीं रहता था, जिसके लिए गंभीर माहौल की आवश्यकता थी, तो वहाँ मौज-मस्ती वाला माहौल रहता था। निर्देशक तरूण चोपड़ा एक युवा और खुशमिजाज व्यक्ति हैं, जिनके साथ मेरी काफी अच्छी दोस्ती रही और मेरे सह-कलाकारों की वजह से भी सेट पर काफी पॉजिटिव माहौल रहता था। हालाँकि, वहाँ कोई बड़ी शरारतें नहीं थी, फिर भी एक पॉजिटिव माहौल था।"
उन्होंने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूँ, तो हम पूरे शो को सही समय सीमा के भीतर शूट करने में कामयाब रहे। कुछ छोटे-मोटे रीशूट के अलावा, सब कुछ सही तरह से आगे बढ़ा। हमने बैकअप की तैयारी भी रखी थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर हमारा काम पूरा हुआ। शुरुआत से ही सेट का माहौल इतना पॉजिटिव था कि मैं उस माहौल को आज भी भूल नहीं पाता। मैं और मेरी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ मैंने अपना पहला सीन शूट किया, जिसके बाद की शूटिंग बहुत अच्छे से और आसानी से खत्म हुई। एक हेवी सीन की शुरुआत से हमारे आत्मविश्वास को बढ़ने में मदद भी मिली। मैंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे सभी लोगों के साथ अच्छा समय बिताया।"
'स्टेट वर्सेस आहूजा' एक बॉलीवुड सुपरस्टार अंश आहूजा (अश्मित पटेल) के जीवन पर आधारित सीरीज़ है, जिसकी दुनिया में एक घटना से बवंडर आ जाता है, जब उस पर नौकरानी के बलात्कार का आरोप लगाया जाता है। जैसे-जैसे कहानी सामने आती है, दर्शक रहस्य, जाँच और अदालती ड्रामा की एक मनोरम कहानी में डूब जाते हैं, जहाँ कई अप्रत्याशित खुलासे उन्हें चौका देते हैं। सीरीज़ एक दिलचस्प प्रश्न प्रस्तुत करती है कि क्या अंश ने वास्तव में कथित अपराध किया है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है? क्रेसेंडो फिल्म्स और एमिकेबल क्रू के बैनर तले सुरेश थॉमस द्वारा निर्मित इस शो में अनुरेखा भगत, सारिका सिंह, स्वप्निल रालकर, अपेक्षा वर्मा, दृष्टि पाटिल, मनीष जेटली, अर्जुन कृष्णा, विक्की बैद्यनाथ और हर्ष गौतम जैसे कलाकार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


