Was pregnant with Alia during shoot but unaware: Soni-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शूटिंग के दौरान ही आलिया पेट में आ गई थी : सोनी

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 2:41 PM (IST)
शूटिंग के दौरान ही आलिया पेट में आ गई थी : सोनी
मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने बुधवार को बीते दिनों के कुछ लम्हों को याद किया। साल 1993 में आई उनकी फिल्म ‘गुमराह’ को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आलिया उनके पेट में आ गई थी, लेकिन वह इस बात से अनजान थीं। ‘गुमराह’ के निर्देशक महेश भट्ट थे और इसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे। सोनी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी पसंदीदा फिल्मों और अत्यधिक सराहनीय किरदारों में से एक...उस वक्त आलिया मेरे पेट में थी और मुझे फिर भी पता ही नहीं था और उस दृश्य को किया जहां मैंने कई सारी सिगरेट पी।’’
उन्होंने इस दौरान श्रीदेवी के साथ अपने काम करने के लम्हों को भी याद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement