War 2 Fans Get a Raksha Bandhan Surprise, Advance Booking in India Opens on August 10-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रक्षा बंधन पर वॉर 2 फैंस को बड़ा तोहफा, 10 अगस्त से शुरू होगी भारत में एडवांस बुकिंग

khaskhabar.com: शनिवार, 09 अगस्त 2025 11:19 AM (IST)
रक्षा बंधन पर वॉर 2 फैंस को बड़ा तोहफा, 10 अगस्त से शुरू होगी भारत में एडवांस बुकिंग
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘वॉर 2’ की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। रक्षा बंधन के मौके पर 9 अगस्त को यशराज फिल्म्स ने फैंस के लिए खास ऐलान करते हुए बताया कि भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 अगस्त से शुरू होगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में 14 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी, और दर्शक इसे आईमैक्स समेत प्रीमियम फॉर्मैट्स में भी देख सकेंगे। फिल्म की ओवरसीज प्री-सेल्स पहले ही शुरू हो चुकी हैं, और अब घरेलू दर्शकों के लिए भी टिकट खरीदने का इंतजार खत्म होने वाला है। यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा—“War is about to begin… Advance booking opens in India on August 10”। इसके साथ ही, 10 अगस्त को हैदराबाद के युसुफगुड़ा पुलिस ग्राउंड में वॉर 2 का ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट आयोजित होगा। शाम 5 बजे शुरू होने वाले इस इवेंट में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन दोनों के फैंस बड़ी संख्या में शामिल होंगे। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में रिलीज से पहले ऐसे बड़े प्री-रिलीज इवेंट्स आम हैं, और इस बार भी माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement