Vivek Oberoi starrer movie PM Narendra Modi to now release on April 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब 12 अप्रैल को नहीं, इस दिन रिलीज होगी 'PM नरेंद्र मोदी'

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 मार्च 2019 1:44 PM (IST)
अब 12 अप्रैल को नहीं, इस दिन रिलीज होगी 'PM नरेंद्र मोदी'
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' अब 12 अप्रैल को नहीं बल्कि उससे पहले पांच अप्रैल को रिलीज होगी। एक बयान के अनुसार, फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी। निर्माता संदीप सिंह ने कहा, "हम इस फिल्म को सार्वजनिक मांग को देखते हुए एक सप्ताह पहले रिलीज कर रहे हैं। लोगों के बीच इसे लेकर बहुत प्यार और प्रत्याशा है और हम नहीं चाहते कि वे लंबे समय तक इंतजार करें।" 'पीएम नरेंद्र मोदी' में शुरुआत से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने तक के नरेंद्र मोदी के सफर को दिखाया जाएगा। निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक और पोस्टर जनवरी में 23 भाषाओं में जारी किया था। सिंह फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। इसके साथ ही सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित भी इस फिल्म के निर्माता हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement