Vir Das: My New Year resolution is to scare the hell out of me-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए साल का संकल्प डर को अपने अंदर से बाहर निकालना है : वीर दास

khaskhabar.com: सोमवार, 27 जनवरी 2020 3:38 PM (IST)
नए साल का संकल्प डर को अपने अंदर से बाहर निकालना है : वीर दास
नई दिल्ली। अभिनेता वीर दास मनोरंजन जगत में दस साल से अधिक समय से हैं और अब वह कुछ बिल्कुल नया करना चाहते हैं। ऐसे में अभिनेता-कॉमेडियन का कहना है कि उनके लिए नए साल का संकल्प नई चीजों को एक्सप्लोर कर अपने अंदर के डर को बाहर निकालना ही है। अपने नए साल के संकल्प के बारे में पूछे जाने पर वीर ने आईएएनएस को बताया, "मैं साल 2020 में खुद को नहीं दोहराऊंगा। मैं ऐसे काम करने जा रहा हूं जिन्हें मैंने पहले नहीं किया है। इसी बात पर मैं अपने नए साल की शुरुआत कर रहा हूं। मैंने पहले कभी अमेरिकी सिटकॉम नहीं किया है और ऐसे में 'फ्रेश ऑफ द बोट' को करना रोमांचक है, तो हम इसके साथ शुरुआत करते हैं। इसके बाद नेटफ्लिक्स की एक परियोजना है और यह भी बेहद अलग है व कुछ ऐसा है जैसा मैंने पहले नहीं किया है।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे नए साल का संकल्प नए चीजों को आजमाने के डर को अपने अंदर से निकालना और खुद को न दोहराना है।" अमेरिकी सिटकॉम 'फ्रेश ऑफ द बोट' के विशेष एपिसोड में वीर और प्रीति जिंटा नजर आएंगे, जिसका प्रसारण भारत में स्टार वर्ल्ड पर 26 जनवरी को होगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement