Village Rockstars out of Oscars 2019 race-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत की ‘विलेज रॉकस्टार्स’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 दिसम्बर 2018 08:59 AM (IST)
भारत की ‘विलेज रॉकस्टार्स’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर
लॉस एंजेलिस। ऑस्कर्स 2018 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से चुनी गई ‘विलेज रॉकस्टार्स’ इस दौड़ से बाहर हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आट्र्स एंड साइंसेज ने सोमवार को कहा कि 91वें एकेडमी अवॉड्र्स में विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में अगले दौर की वोटिंग के लिए नौ फिल्मों का चुनाव हुआ है। असमिया फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’ असम के छैगांव की पृष्ठभूमि पर है। यह गरीब बच्चों की कहानी है, जो अपनी ङ्क्षजदगी मजे से जी रहे हैं। ऑस्कर्स में विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में शीर्ष पांच तक अब तक भारत की सिर्फ तीन ही फिल्में पहुंच पाई है, जिसमें ‘मदर इंडिया’, ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘लगान : वंस अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ है। अब कुछ उम्मीदें नॉर्वे की फिल्म ‘व्हाट विल पीपुल से’ से है, जिसमें आदिल हुसैन और एकावली खन्ना जैसे भारतीय कलाकार हैं। यह फिल्म पाकिस्तान और नॉर्वे की पृष्ठभूमि पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement