टाइमपास नहीं है ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, संदेश बहुत हैं
khaskhabar.com: सोमवार, 13 मार्च 2017 8:02 PM (IST)
निर्देशक डेविड धवन के 29 वर्षीय बेटे ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद
नहीं थी कि परीक्षाओं के समय इतनी बडी संख्या में लोग रोमांटिक-कॉमेडी
फिल्म देखने जाएंगे। लोग यह फिल्म देखने जा रहे हैं और यह शानदार है। फिल्म
के अच्छे प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं। इस रविवार तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस
पर 43 करोड का कारोबार कर लिया है।