uttarakhand boy akshat bhatt do shooting in kedarnath movie-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुशांत-सारा की केदारनाथ में होगा यह बाल कलाकार

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 सितम्बर 2017 5:25 PM (IST)
सुशांत-सारा की केदारनाथ में होगा यह बाल कलाकार
काफी लंबे समय से चर्चित फिल्म ‘केदारनाथ’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इस ​फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपने करियर की शुरूआत करने जा रही है। सारा के साथ फिल्म सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म की शूटिंग आज से शुरु होने वाली हैं, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इस पोस्टर में पहाड़, केदारनाथ मंदिर, शिव जी की मूर्ति, पीठ पर बोझ उठाए हुए एक शख्स को दिखाया गया है। केदारनाथ में बाल कलाकार अक्षत भट्ट जौहर निभाएंगे। वह अपने पिता उत्सव ग्रुप के निदेशक डॉ़ राकेश भट्ट के साथ सीतापुर पहुंच गए हैं। अक्षत 16 सितम्बर तक केदारनाथ फिल्म के लिए निदेशक अभिषेक कपूर के निर्देशन में बाल कलाकार के रूप में शूटिंग करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement