Tony Kakkar reaction about his sisters Neha and Sonu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गायक-संगीतकार टोनी ने बहन नेहा-सोनू के बारे में कही यह बात

khaskhabar.com: शनिवार, 16 मार्च 2019 2:04 PM (IST)
गायक-संगीतकार टोनी ने बहन नेहा-सोनू के बारे में कही यह बात
नई दिल्ली। गायक-संगीतकार टोनी कक्कड़ का कहना है कि उनकी और उनकी दो बहने नेहा कक्कड़ और सोनू कक्कड़ के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में टोनी ने बहनों के साथ अपने संबंधों पर बात की और बताया कि कैसे वे उतार-चढ़ाव के समय में लगातार एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, सोनू दी, नेहा और मैं तीन शरीर और एक आत्मा की तरह हैं। हम एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं देखते। मुझे पता है कि वे मुझसे अधिक प्रसिद्ध हैं और मेरा सफर अभी शुरू हुआ है लेकिन मैंने कभी उनकी लोकप्रियता से असुरक्षित महसूस नहीं किया। उन्होंने कहा, हम एक-दूसरे की बहुत मदद करते हैं और मैं उनकी लोकप्रियता का लाभ उठाने की कोशिश नहीं करता। कक्कड़ भाई-बहनों की संगीतमय यात्रा बचपन में ही शुरू हो गई थी। टोनी ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि कैसे वे दिल्ली में भजन, कीर्तर्नो में एक साथ मिलकर प्रस्तुति दिया करते थे। उन्होंने कहा कि मैं छह साल की उम्र से गानों की रचना कर रहा हूं। हम तीनों दिल्ली में भजनों पर एक साथ प्रस्तुति देते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement