Tiger Shroff he biggest fan of Michael Jackson-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशभर में एक रोमांचक टैलेंट हंट ‘मैं हूं माइकल’ की शुरुआत

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 9:36 PM (IST)
देशभर में एक रोमांचक टैलेंट हंट ‘मैं हूं माइकल’ की शुरुआत
अपनी आगामी डांस एक्शन फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के प्रचार के लिए एंड पिक्चर्स एवं इरोस इंटरनेशनल ने देशभर में एक रोमांचक टैलेंट हंट ‘मैं हूं माइकल’ की शुरुआत की है। यह एंड पिक्चर्स और एंड पिक्चर्स एचडी पर प्रसारित किया जाएगा। नए इंडिया का ब्लॉकबस्टर मूवी चैनल एंड पिक्चर्स ने इरोस इंटरनेशनल और नेक्स्ट जेन फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है, जिसमें वे सभी मिलकर ‘मैं हूं माइकल’ नामक एक अनूठा देशव्यापी डांस प्रतियोगिता शुरू कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता इरोस और विकी रजनी की आगामी डांस एक्शन फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की रिलीज से पहले आयोजित की जा रही है। टाइगर श्रॉफ और फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की सह-कलाकार लेडी निधि अग्रवाल आगामी 18 से 25 जून के बीच लखनऊ, अहमदाबाद और इंदौर में देश के सबसे बड़े डांस प्रेमियों की तलाश में होने वाले ऑडिशन में भाग लेंगे। इन शहरों से प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करेंगे, जिन्हें जुलाई में मुंबई में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह ग्रैंड फिनाले इस साल का सबसे बड़ा डांस कॉन्सर्ट होगा। ‘मैं हूं माइकल’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आप अपना डांस वीडियो 7506706904 पर व्हाट्स अप कर सकते हैं। इस बारे में टाइगर श्रॉफ ने कहा, ‘‘जब बात माइकल जैक्सन की आती है तो मैं उनका सबसे बड़ा प्रशंसक कहलाना चाहूंगा। ‘मैं हूं माइकल’ मेरे लिए एक अवसर है। उन लोगों से मिलने का जो मेरी तरह ही एमजे के दीवाने हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement