Tiger is awaiting the release of Baghi 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टाइगर को 'बागी 3' की रिलीज का इंतजार

khaskhabar.com: बुधवार, 04 मार्च 2020 5:21 PM (IST)
टाइगर को 'बागी 3' की रिलीज का इंतजार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 3' इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है और ऐसा लगता है कि दर्शकों के साथ-साथ फिल्म के मुख्य अभिनेता टाइगर को भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक दृश्य में खुद की तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "बस दो दिन और। हैशटैगबागी3।" अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर के अलावा जैकी श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, रितेश देशमुख, आशुतोष राणा और चंकी पांडे जैसे और भी कई कलाकार हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म एक्शन, रोमांच, इमोशन से लबरेज है। फिल्म का ट्रेलर छह फरवरी को रिलीज किया गया था, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिली थी। इसे अब तक 70 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अब यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर कितना खरा उतर पाएगी, यह तो वक्त ही बताएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement