इन तीनों के बीच फिल्म के मुख्य किरदारों राम और लखन के लिए कई सितारों के
नामों को लेकर कई बार चर्चाएं हुई लेकिन रोहित शेट्टी को इनमें से कोई भी
ऐसा नहीं लगा जो राम और लखन के किरदारों में फिट बैठ सके। कहा जा रहा है कि
तीनों दिग्गजों ने बॉलीवुड की युथ बिग्रेड के रणबीर कपूर, रणवीर सिंह,
अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ आदि के नामों पर
खूब चर्चा हुईं, लेकिन किसी को भी लेकर सहमति नहीं बनी।