This is how Big B keeps up with Ranbir enormous talent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणबीर की प्रतिभा की बराबरी इस तरह करते हैं अमिताभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 3:37 PM (IST)
रणबीर की प्रतिभा की बराबरी इस तरह करते हैं अमिताभ
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर उनके 'पसंदीदा' कलाकार रणबीर कपूर की प्रतिभा की बराबरी करने के लिए उन्हें चार अमिताभ की जरूरत पड़ी है। अमिताभ ने मंगलवार की रात को ट्विटर पर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में रणबीर दो कुर्सियों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बिग बी चार कुर्सियों पर बैठे दिख रहे हैं। इस ट्वीट से उन्होंने सुझाया कि रणबीर की बराबरी करने के लिए लगे चार अमिताभ। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "शूटिंग जल्दी शुरू होने का एक दिन..सुबह पांच बजे..सुबह सात बजे तक ब्लॉकिंग..सुबह नौ बजे तक इसे अपने पसंदीदा कलाकार रणबीर संग शूट करना..इसके काफी लंबे समय बाद..अगली सुबह फिर से पांच बजे..।" 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन' हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
धर्मा प्रोड्क्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement