Taapsee Pannu on portraying a hockey player-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेत्री न होती तो ये होती तापसी पन्नू

khaskhabar.com: बुधवार, 08 नवम्बर 2017 12:04 PM (IST)
अभिनेत्री न होती तो ये होती तापसी पन्नू
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें खेलों से इतना प्यार है कि अगर वह एक अभिनेत्री नहीं होती तो एक खिलाड़ी होतीं। ‘जुड़वां 2’ की अभिनेत्री जल्द ही हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में वह खुद भी एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी। तापसी ने कहा, ‘‘मैं खेलों से प्यार करती हूं और हमेशा महसूस करती हूं कि अगर मैं एक अभिनेत्री नहीं होती तो मैं एक खिलाड़ी बनना चाहती। लेकिन एक अभिनेत्री बनना भी बहुत ही खास है क्योंकि बतौर कलाकार आप एक ही जीवन में कई सारे किरदारों को जी सकते हैं और आखिरकार मुझे अपनी दोनों इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिल गया है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement