उन्होंने एक वीडियो के जरिए कहा, ‘मुझे इस पुरस्कार के लायक समझने के लिए
मैं वाईएफएलओ का शुक्रिया अदा करती हूं। समाज को आगे बढ़ना है। मुझे लगता
है कि महिलाओं को निश्चित रूप से इसका नेतृत्व करना है, हमारे पास ज्यादा
विकल्प नहीं हैं। एकजुट होकर हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं।’
शो
मुख्य रूप से भारतीय वस्त्र उद्योग के प्रचार पर केंद्रित था। फैशन शो में
अधिकांश 50 की उम्र की महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने साड़ी, लहंगा-चोली,
सलवार-कमीज में रैंप वॉक किया।