Sunny Leone influences everything husband Daniel does-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेनियल वेबर ने अपनी पत्नी सनी लियोन को लेकर कही यह बात

khaskhabar.com: सोमवार, 03 सितम्बर 2018 6:56 PM (IST)
डेनियल वेबर ने अपनी पत्नी सनी लियोन को लेकर कही यह बात
नई दिल्ली। सनी लियोन कई मौके पर जाहिर कर चुकी हैं कि उनके पति डेनियल वेबर उनकी ताकत हैं। वहीं संगीतकार वेबर भी कहते हैं कि उनके जीवन का एक भी पहलू ऐसा नहीं है जिसमें वह अपनी स्टार पत्नी की राय नहीं लेते हैं। डेनियल का कहना है कि उनकी जिंदगी उनकी पत्नी और उनकी बच्चों के इर्द-गिर्द ही है। डेनियल ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं जो भी अपनी जिंदगी में करता हूं वह निश्चित रूप से उसे प्रभावित करती हैं। हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं...न सिर्फ हमेशा बतौर पती पत्नी बल्कि व्यापार के मामलों में भी। मेरी जिंदगी में ऐसा कोई पहलू नहीं है, जिसमें मैंने उनकी राय न ली हो, चाहे वे रचनात्मकता का मामला हो या व्यापार का।’’
उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘‘यह हमारे बीच एक दूसरे के लिए परस्पर आदर है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और बस एक दूसरे के विचारों का चाहते हैं। एक लंबा अरसा बीत गया है कि मैंने अपनी पत्नी की राय लिए बिना एकतरफा निर्णय लिया हो।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement