Start shooting golmal again -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हो गई पागलपन की शुरूआत, गोलमाल अगेन की शूटिंग शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 2:54 PM (IST)
हो गई पागलपन की शुरूआत, गोलमाल अगेन की शूटिंग शुरू
आगामी फिल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग शुरू हो गई है और इसे लेकर अरशद वारसी, कुनाल खेमू, नील नितिन मुकेश और परिणीति चोपड़ा बेहद उत्साहित हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 2006 में आई पहली फिल्म गोलमाल का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले इसके दो गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल-3 सीक्वल 2008 और 2010 में रिलीज हुए थे। अरशद, कुनाल, नील और परिणीति ने अपने-अपने ट्विटर खातों पर फिल्म के चारों भागों के क्लिपबोर्डो की एक फोटो साझा की है। नील ने इस फोटो को साझा करते हुए एक संदेश में लिखा, ‘शुरू हो गया है और मस्ती जारी रहेगी। गोलमाल अगेन। शूटिंग का पहला दिन।’ अरशद ने लिखा, ‘पागलपन की आज (गुरुवार) शुरुआत हो गई है। हमने गोलमाल-4 की शूटिंग शुरू कर दी है।’

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement