South Cinema: There will be a blast in January 22, 3 big films will be released in 1 week -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साउथ सिनेमा: जनवरी 22 में होगा धमाका, 1 सप्ताह में प्रदर्शित होंगी 3 बड़ी फिल्में

khaskhabar.com: सोमवार, 22 नवम्बर 2021 09:57 AM (IST)
साउथ सिनेमा: जनवरी 22 में होगा धमाका, 1 सप्ताह में प्रदर्शित होंगी 3 बड़ी फिल्में
दक्षिण भारतीय सिने संसार में जनवरी 2022 धमाकेदार होने जा रहा है। कोविड़-19 के बाद पूरी तरह से खुले सिनेमाघरों में वहाँ पर दर्शक की फुटफॉल अब पूरी तरह से सामान्य हो चुकी है। दर्शकों की भरपूर तादाद को देखते हुए अब वहाँ पर बड़े-बड़े निर्माताओं ने अपने बड़े सितारों वाली फिल्मों को प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी हैं। अचानक से प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की लम्बी सूची में 3 ऐसी फिल्में हैं जिनमें वहाँ के नामचीन सुपरस्टार काम कर रहे हैं। हालांकि इन तीनों ही फिल्मों का प्रदर्शन एक ही दिन तो नहीं हो रहा है, परन्तु यह फिल्में एक ही सप्ताह के अन्तराल में प्रदर्शित होने जा रही हैं। इसके चलते इन तीनों फिल्मों के बीच टकराव जैसी स्थिति आ खड़ी हुई है। जिससे साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में खलबली मचने वाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement