Sonam ability to stick up for people who matter is magical: Masaba-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजानइर मसाबा गुप्ता ने सोनम कपूर के लिए कही यह बात

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 मई 2018 4:21 PM (IST)
डिजानइर मसाबा गुप्ता ने सोनम कपूर के लिए कही यह बात
मुंबई। आनंद आहुजा की दुल्हन बनने जा रहीं सोनम कपूर की प्यारी डिजाइनर दोस्त मसाबा गुप्ता ने कहा कि महत्व रखने वाले लोगों के साथ सोनम का तालमेल कमाल का है। वह उन लोगों को बहुत प्यार देती हैं। उनमें रिश्ते बनाने की जादुई कला है। मसाबा ने सोमवार सुबह सोनम की चार साल पहले अपनी शादी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, ‘‘आप कल विवाहित हो जाएंगी। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि पिछले 18 सालों में जब से मैं आपको जानती हूं, आप हर उस शख्स के साथ जो आपके लिए महत्वपूर्ण है, उनसे कमाल के रिश्ते बनाती हैं और जो आपको प्यार करते हैं, उन पर आप प्यार की बरसात कर देती हैं। यह जादुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं साल 2009 को कभी भूल पाऊंगी, जब मैंने अपना लेबल शुरू किया और आपने मुझे सुबह 7 बजे फोन कर कहा था कि आप वहां होंगी, क्योंकि मैंने आपको वहां बुलाया था, जबकि हमने उससे पहले वर्षों तक बात भी नहीं की थी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement