Advertisement
‘सिकंदर’ का ‘हम आपके बिना’ गाना आउट, फिर से छाए अरिजीत सिंह

गाने में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री शानदार नजर आई, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
निर्माताओं ने 18 मार्च को फिल्म के गाने 'सिकंदर नाचे' को लॉन्च किया था, जिसमें सलमान और रश्मिका गजब के मूव्स पर थिरकते नजर आए। इस ट्रैक में स्वैग से भरे हुक स्टेप्स हैं, जिन्हें 'डबके' डांस फॉर्म के नाम से जाना जाता है। 'डबके' एक अरबी लोक नृत्य है, जो तुर्की, लेबनान, सीरिया और जॉर्डन जैसे कई देशों में काफी लोकप्रिय है। यह आमतौर पर शादियों और अन्य समारोहों में किया जाता है।
गाने में एक शानदार सेटअप भी है। इसमें तुर्की के स्पेशल डांसर्स को शामिल किया गया है। ‘सिकंदर नाचे’ गाने की कोरियोग्राफी अहमद खान ने की है, जिसमें तुर्की के डांसर्स अपना अनूठा अंदाज जोड़ते नजर आए। गाने को सिद्धांत मिश्रा ने कंपोज किया है, जबकि समीर ने बोल तैयार किए हैं। अमित मिश्रा, अकासा और सिद्धांत मिश्रा ने गाने को अपनी आवाज दी है।
ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ‘सिकंदर’ 31 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


