छोटे परदे पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बाल्यकाल की भूमिका से मशहूर हुए अभिनेता सिद्धार्थ निगम अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। सलमान खान के पास में रहने वाला यह युवा बाल कलाकार अब बॉलीवुड के ढाई किलो के हाथ उर्फ सनी देओल के बेटे की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि इसे अश्विनी चौधरी के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है, जो पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। छोटे परदे पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक के रूप में ख्याति पाने वाले सिद्धार्थ निगम ने सबसे पहले बडे परदे पर आमिर खान की फिल्म ‘धूम-3’ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान के बचपन की जुडवा भाईयों की भूमिका को बखूबी अंजाम दिया था।
यह भी पढ़े :ये हैं Same To Same...,जो देखे हो जाए कंफ्यूज़यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें