Sharmila say Kareena has carried her pregnancy gracefully -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शर्मिला ने की करीना की तारीफ, कहा किसी की नजर ना लगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 5:56 PM (IST)
शर्मिला ने की करीना की तारीफ, कहा किसी की नजर ना लगे
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्दी ही खुशखबरी देने वाली है। इससे पहले आई खबरों के मुताबिक करीना दिसंबर माह के अंत तक अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। बच्चे को लेकर पूरा परिवार खासा उत्साहित है। वहीं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने जिस तरह से खुद को कैरी किया वो वाकई मेंं काबिले तारीफ है। करीना के इस अंदाज पर उनकी सास शर्मिला टैगोर तो फिदा हो गई हैं। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने करीना की जमकर तारीफ की।शर्मिला ने कहा, करीना बहुत प्यारी हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को सहजता और खूबसूरत ढंग से रखा। किसी की नजर ना लगे। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने हर पल का मजा ले रही हैं। जिस तरह से वो कपड़े पहनती हैं, बाहर जाती हैं वो सभी चीजें काफी नैचुरल और खूबसूरत लगती हैं। # जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement