बॉलीवुड के दंबग खान की फिल्म तेरे ने बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, कि लोग आज भी उस फिल्म को भूल नहीं पाए है। बॉलीवुड के अभिनेता व निर्देशक सतिश कौशिक का कहना है कि आज तेरे नाम फिल्म को बने 13 साल हो गए है, लेकिन आज भी लोगों को यह फिल्म याद है। इस फिल्म में सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमे सलमान के अपोजिट भूमिका चावला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सतिश का कहना हैं कि ट्वीटर पर उनके फॉलोअर्स लगातार उनसे फरमाइश करते रहते है। कि तेरे नाम 2 बनाई जाए। इस पर कौशिक को अश्चर्य होता हैं कि लोगों के जहन में आज भी इस फिल्म की याद बरकरार है। वैसे सलमान खान की तेरे नाम का सीक्वल बनेगा या नहीं इस पर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, और ना ही सतिश कौशिक ने इस पर कुछ कहा है।
अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!