Saqib Saleem is a generous person: Taapsee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मैंने जैसे ही तापसी को देखा तो पहले उन्हें सीट की पेशकश की’

khaskhabar.com: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 7:08 PM (IST)
‘मैंने जैसे ही तापसी को देखा तो पहले उन्हें सीट की पेशकश की’
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू ‘दिल जंगली’ के सह-कलाकार साकिब सलीम के किरदार को उदार शख्स और अपना सबसे अच्छा सह-कलाकार मानती हैं। एक बयान के अनुसार, ये दोनों कलाकार हाल ही में ‘यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2’ में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने बीच बतौर सह-कलाकार और दोस्ती के बारे में बेबाकी से बात की। साकिब ने कहा, ‘‘हम पहली बार दिल्ली जाने वाली उड़ान में मिले, मैंने बड़ी मुश्किल से खिडक़ी वाली सीट बुक कराई थी और अपने लिए मांसाहारी भोजन मंगवाया। लेकिन मैंने जैसे ही तापसी को देखा तो पहले उन्हें सीट की पेशकश की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले 12 वर्षों से मांसाहारी भोजन का शौकीन हूं और उड़ान में अपने भोजन का आनंद लेने से पहले तापसी का मासूम चेहरा देखकर मुझे उन्हें इसके लिए पूछना ही पड़ा। इन बलिदानों से मुझे यह फायदा हुआ कि तापसी मेरी अच्छी दोस्त बन गई और मुझे यकीन है कि वह मेरे लिए भी ऐसा ही बलिदान करेंगी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement